महाकुंभ की तरह होली को लेकर ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर होने वाली ट्रेनों में भीड़ से रेलवे हाल ही में उबरी है.

नरकटियागंज. प्रयागराज महाकुंभ को लेकर होने वाली ट्रेनों में भीड़ से रेलवे हाल ही में उबरी है. तब तक होली के रंग में रंगने अपने अपने घरों को लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ ने रेलवे को मुश्किलों में डाल दिया है. दिल्ली, मुबंई, हरियाणा पंजाब, चेन्नई आदि जगहों से आने वाले प्रवासी सकते में है. जिन यात्रियों ने एडवासं टिकट बुकिंग कर ली थी वे तो निश्चिंत है लेकिन जिन्हें टिकट नही मिला, उन्हें ट्रेनों में ठूंस ठूंस कर आने की मजबूरी है. मंगलवार को 15274 आनंद विहार रक्सौल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन में यहां अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिली. एसी बोगी से लेकर, स्लीपर और जेनरल बोगियों में यात्रियों की भीड़ से ट्रेन पटी रही. नरकटियागंज पहुंचे लौरिया के प्रदीप कुमार, मंजु देवी, सुखराम ठाकुर, मैनाटांड़ के रंजित बैठा, दिलावर, गौनाहा की शोभा देवी, निरंजन खतईत समेत दर्जन भर यात्रियों ने बताया कि उनका स्लीपर कोच में टिकट कन्फर्म था, लेकिन इतनी जबरदस्त भीड़ थी की लोग सीट के नीचे सोकर और बैठकर आये हैं. इन यात्रियों की संख्या एक बोगी में औसतन बीस से तीस की रही. यात्रियों ने बताया कि अधिकतर लोग होली को लेकर घरों को लोट रहे हैं, लेकिन सीटें मार्च तक फुल हैं. कोई ट्रेन खाली नहीं है. अनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन, आनंद विहार मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्स्प्रेस ट्रेन, बांद्रा से बरौनी अवध एक्सप्रेस हो या फिर होली को लेकर चलाई जाने वाली तीन जोड़ी स्प्शल ट्रेन बढ़ती भीड़ महाकुंभ की याद दिला रही है.

हजारों की संख्या में घर लौट रहे प्रवासी तो पेट की भूख मिटाने होली में भी प्रदेश जा रहे प्रवासी

मंगलवार को 12557 सुपर फास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में एसी के डिब्बे तो सीमित यात्रियों के साथ ही भरे दिखे. लेकिन स्लीपर क्लास और जेनरल बोगियों में पहले की ही तरह यात्रियों की भीड़ अपने अपने गंतव्य की ओर जाने को भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ने को मजबूर दिखी. इन्हीं यात्रियों में पराउ टोला की संगीता देवी, प्रमोद कुमार अपने पांच साल के बच्चे के साथ स्टेशन पहुंचे थे. जब प्रमोद से पूछा गया कि होली है, सब कोई घर लोट रहा है, आप कहा जा रहे हें उनका जवाब था कि होली है. इधर से जाने में भीड़ नहीं होगी, ये सोचकर ट्रेन पकड़ने आये, लेकिन उन्हें क्या पता कि इतनी भीड़ होगी. उन्होंने बताया कि वो हरियाणा के काप सेहड़ा बार्डर पर काम करते हैं. ट्रेन में होली के बाद भीड़ अधिक होगी सो पहले ही जा रहे हैं. शादी में घर आये थे. स्टेशन पर पहुंचे दो दजर्न से अधिक यात्री होली के अवसर पर भी दिल्ली, हरियाणा, लखनऊ अदि जगहो पर जाते दिखे. पूछने पर बताया कि उनके लिए होली दिवाली रोजी रोजगार है. अब भीड़ इधर से जाने में कम है तो होली वही पहुंच कर मना लेंगे.

होली को लेकर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेंने

गाड़ी संख्या 04012/0401 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर- लखनऊ के रास्ते) चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 04012 दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 04, 07, 11, 14 और 18 मार्च को दिल्ली से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी.वापसी में, गाड़ी संख्या 04011 दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 05, 08, 12, 15 और 19 मार्च को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी.यह स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में दरभंगा से खुलकर जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बरगैनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी. गाड़ी संख्या 04026/04025 दिल्ली-रक्सौल-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (नरकटियागंज-गोरखपुर- बरेली-मुरादाबाद के रास्ते) गाड़ी संख्या 04026 दिल्ली-रक्सौल फेस्टिवल स्पेशल 06, 13 और 20 मार्च (गुरुवार) को दिल्ली से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी. यही गाड़ी वापसी में, गाड़ी संख्या 04025 रक्सौल-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 07, 14 और 21 मार्च (शुक्रवार) को रक्सौल से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 17.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी.यह स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में नरकटियागंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >