बेतिया . कप्तान हिमांशु तिवारी के नेतृत्व में रविवार को पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट टीम वैशाली के लिए रवाना हुई. इसकी जानकारी देते हुए पश्चिम चम्पारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजकुमार ने बताया कि वैशाली में आयोजित हो रही सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट हेमन ट्राफी के वन डे मुकाबले में भाग लेने के उद्देश्य से 18 सदस्यीय टीम रवाना हुई है. जहां तीन मार्च सोमवार को पश्चिम चम्पारण की टीम अपना पहला मैच पूर्वी चम्पारण की टीम के साथ खेलेगी. टीम में कैप्टन के रूप में हिमांशु तिवारी, आयुष कुमार, विश्वजीत शुक्ला, विशाल कुमार, ओम कुमार सिंह, फजल शाह, राशिद इकबाल, अभिषेक तिवारी, सूर्यांश राज, मोहम्मद नुरैन, औरंगजेब आलम, अभिषेक कुमार राय, उज्ज्वल पांडेय, आदित्य सिंह, कामरान साहेब, विनय साहनी, समर्थ सिंह, योगेश्वर कुमार सहित अन्य शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
