दूसरे दिन सर्किट हाउस से अस्पताल गेट तक अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को नगर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई.

बेतिया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को नगर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई. सड़क व नाले को अतिक्रमण कर बनाए गए झोपड़ी, दुकानें, पान की गुमटी आदि को निगम के कर्मचारियों ने तहस-नहस कर दिया है. गुरुवार को कड़ी धूप के बावजूद पूर्व निर्धारित योजना के तहत निगम के कर्मचारी दलबल के साथ सड़क पर निकले और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बड़े संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्रेलर लेकर निगम के कर्मचारी सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई. जेसीबी से सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाए जाने लगा. निगम के अधिकारियों के तेवर और कार्रवाई होते देख नुकसान से बचने के लिए कई लोगों ने खुद से अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया. जबकि दुकानदार सड़क पर फैले समान समेटने लगे. सर्किट हाउस से सागर पोखरा, पवार हाउस चौक, संत कबीर चौक, जंगी मस्जिद होते हुए अस्पताल गेट तक सड़क व नाले से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान जेसीबी से 80 से ज्यादा दुकानों, झुग्गी झोपड़ी, पान की गुमटियों को तहस-नहस कर दिया गया. अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व से ही दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई थी. इस कारण कई लोगों ने अपने दुकानों से सामान निकाल लिया था. कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग, बोर्ड, बैनर पोस्टर को भी हटाया गया. निगम के कर्मचारियों ने ट्रेलर सामान को भी जब्त किया है. अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही. नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. शहर के अन्य इलाके से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा. उन्होंने लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने का अनुरोध किया है. ताकि आवागमन में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. कार्रवाई के दौरान स्वच्छता प्रभारी अशफाक अहमद, घारी प्रभारी तबरेज आलम, जुलुम साह समेत कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >