किशोर को पेड़ से बांध पिटाई मामले में तीन पर केस, एक गिरफ्तार

पेड़ से लटकाकर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर दो नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली है.

चनपटिया. थाना क्षेत्र के कर्णपट्टी गांव में एक नाबालिग को मोबाइल चोरी का आरोप लगा पेड़ से लटकाकर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर दो नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली है. मामले में एक की गिरफ्तारी भी की गई है. जबकि दो फरार बताये जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने नाबालिग किशोर के खिलाफ भी मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया है. थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोर पर चोरी का आरोप लगाकर गांव वालों ने दोनों हाथ बांध उसे नीम के पेड़ में लटकाकर पिटाई की थी. बुधवार की सुबह घटी इस घटना का वीडियो वॉयरल होने पर यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए घटना में शामिल कर्णपट्टी गांव निवासी शेख जानेसार (36) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार मुख्य आरोपित शेख अंसार (45) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मामला यह है कि चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़के को पेड़ से लटकाकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी. वहीं धराए दूसरे नाबालिग को भी गांव वालों ने थप्पड़ मारा था. गांव वालों ने मोबाइल व नकदी चोरी का आरोप लगाकर दोनों की पिटाई की. ——- मोबाइल चोरी की भी हुई प्राथमिकी चोरी का आरोप लगा पेड़ से लटकाकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोपी शेख जानेसार की लिखित शिकायत पर भी पुलिस ने मोबाइल व नगद चोरी की दोनों नाबालिग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. शेख जानेसार ने नाबालिग के खिलाफ दिए आवेदन में 13 मई की रात्रि घर में घुसकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोबाइल चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया है कि विश्वसनीय सूत्रों से दोनों नाबालिग के बारे में चोरी किए जाने की जानकारी मिली. जिसके बाद दोनों से पूछताछ की गयी. पूछताछ के उपरांत दोनों नाबालिग ने मोबाइल होने की बात स्वीकार की. वहीं दोनों ने चोरी का रुपया खर्च हो जाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >