अमवा मन में अज्ञात महिला की शव बरामद

थाना क्षेत्र में अमवामन के पानी में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई देने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

मझौलिया. थाना क्षेत्र में अमवामन के पानी में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई देने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि सूचना के सत्यापन में पुलिस के द्वारा अमवामन पहुंचकर उक्त अज्ञात महिला के शव को पानी से बाहर निकाला गया. महिला प्रथम दृष्टया अविवाहित दिख रही हैं. मृत महिला लाल सूट एवं नीले रंग का सलवार पहनी हुई है. जिसका उम्र करीब 22-23 वर्ष प्रतीत हो रहा है. पुलिस के द्वारा उक्त महिला के शव का फोटो सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा हैं. पुलिस के द्वारा उक्त महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया. अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >