बड़की नहर से 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बथवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगला टोला चौक स्थित नहर कैनाल में एक अज्ञात युवती का शव मिला है.

चौतरवा. बथवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगला टोला चौक स्थित नहर कैनाल में एक अज्ञात युवती का शव मिला है. जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौतरवा तथा बथवरिया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. इसकी जानकारी देते हुए बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर बताया कि ग्रामीणो के सूचना पर बांगला टोला कृष्णा चौक के समीप बड़की नहर शिव मंदिर के पास पानी में तैरता करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है. वही चौतरवा थाने के एसआई ज्योति कुमारी मौर्या ने बताया शव की पहचान नहीं हो पाई है. मृतका के गले पर खरोंच का निशान पाया गया है. वही नाक से खून का धाबा दिखा. जिसको लेकर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है. पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. वही बथवरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो जायेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >