मझौलिया. व्यापार मंडल परिसर में भाजपा के बूथ कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागृत करने के हुई. प्रशिक्षक रजनीश कुमार तिवारी ने बताया कि बेतिया विधानसभा क्षेत्र में 324 बूथ अध्यक्ष अपने अपने पोषक क्षेत्र में पांच कार्यकर्ताओं की एक कमेटी का गठन करेंगे. घर-घर जाकर महिला पुरुष मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जन जागरूकता लेंगे. कमेटी के जिम्मे 40 मतदाताओं को प्रेरित करने का लक्ष्य दिया गया है. उन्होंने मतदाता सूची में पुनरीक्षण को त्रुटि रहित बनने पर विस्तार से चर्चा की. विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि संदीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील कुमार जायसवाल, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर राम आदि नेता ने संगठन की एकता एवं मजबूती पर प्रकाश डालते हुए बूथ अध्यक्षों से अपील किए कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर आपसी समन्वय बनाते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें. मौके पर भाजपा नेता भिखारी सिंह, कामेश्वर सिंह, जयप्रकाश कुमार, कमल मुखिया, हरिशंकर शर्मा, बिंदा साह, शंभू भारती, शंभू साह समेत सभी पंचायत के बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
