पश्चिम चंपारण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 सीओ और 2 सीडीपीओ का तबादला

Bettiah Transfer News: बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण में 9 अंचल अधिकारियों और 2 सीडीपीओ का तबादला किया है. नई पदस्थापन सूची जारी कर दी गई है. जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Transfer News: बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिले के नौ अंचल अधिकारियों (सीओ) का तबादला कर दिया है. वहीं समाज कल्याण विभाग ने दो बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) का भी स्थानांतरण किया है.

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों को विभिन्न जिलों और प्रखंडों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

किन अंचल अधिकारियों का हुआ तबादला?

वर्तमान पदस्थापनअधिकारीनई पदस्थापना
ठकरहांसुमित कुमारसंग्रामपुर (पूर्वी चंपारण)
योगापट्टीप्रज्ञा नयनमआदापुर (पूर्वी चंपारण)
लौरियानितेश कुमारपताही (पूर्वी चंपारण)
बैरियामुकेश कुमारबेगूसराय
मझौलियाराजीव रंजनअपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सीतामढ़ी
चनपटियाकमलकांत सिंहजिला भू-अर्जन कार्यालय, गोपालगंज (राजस्व पदाधिकारी)
गौनाहाविवेक कुमारमोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर)
सिकटाप्रिया आर्याणीखानपुर (समस्तीपुर)
भितहांमनोरंजन शुक्लाकुचायकोट (गोपालगंज)

दो सीडीपीओ का भी हुआ स्थानांतरण

समाज कल्याण विभाग ने आईसीडीएस परियोजनाओं में भी बदलाव किया है.

वर्तमान पदस्थापनअधिकारीनई पदस्थापना
बगहा-दोसावित्री दासढाका (पूर्वी चंपारण)
मझौलियापूनम कुमारीचिरैया (पूर्वी चंपारण)

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व प्रशासन और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे. इससे प्रशासनिक कार्यों में गति आने और योजनाओं के प्रभावी संचालन की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >