Bettiah Police: पश्चिम चंपारण में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बेतिया पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. इसी अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपितों में उत्पाद अधिनियम के तहत पकड़े गए पांच आरोपी भी शामिल हैं.
32 वारंटी गिरफ्तार, 38 अजमानतीय वारंट का निष्पादन
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विशेष अभियान के दौरान 32 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा 38 अजमानतीय वारंटों का सफल निष्पादन भी किया गया.
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में लगातार छापेमारी की जा रही है.
वाहन जांच में वसूला गया जुर्माना
अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई. विशेष वाहन जांच अभियान में 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
हालांकि इस अवधि में किसी वाहन को जब्त नहीं किया गया.
अवैध शराब भी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 लीटर 600 मिलीलीटर अवैध शराब भी बरामद की. शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई जारी है.
पुलिस ने जारी रखा विशेष अभियान
बेतिया पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों, वारंटियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.
पुलिस के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में नियमित छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
