पश्चिम चंपारण में 24 घंटे का पुलिस अभियान, 11 आरोपी गिरफ्तार; 172.5 लीटर शराब जब्त, 95 हजार का जुर्माना

पश्चिम चंपारण पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अपराध नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चलाया है. इस दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें उत्पाद अधिनियम के तहत चार लोग शामिल हैं. पुलिस ने 172.5 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है.

West Champaran Police Action: पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 172 लीटर 500 एमएल शराब भी बरामद की है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उत्पाद अधिनियम में चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार 11 आरोपियों में उत्पाद अधिनियम के चार आरोपी भी शामिल हैं. अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया.

इसके अलावा पुलिस ने आठ गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन किया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत कार्रवाई की गई.

172.5 लीटर शराब बरामद

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 172 लीटर 500 एमएल शराब बरामद की. वहीं, विभिन्न कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है.

वाहन जांच में 95 हजार रुपये का जुर्माना

पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

पश्चिम चंपारण पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >