Bettiah News: अवैध संबंध का विरोध करने पर भाभी ने देवर का कराया मर्डर, मासूम बेटे के साथ गई जेल

Bettiah News: अवैध संबंध को छिपाने के लिए भाभी ने अपने ही देवर की हत्या करा दी। प्रेमी सुकेश ने आरोपी महिला के साथ मिलकर अभिनंदन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bettiah News: बेतिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी ही भाभी ने देवर की हत्या करवा दी। अब उसे 2 साल के मासूम बेटे के साथ जेल जाना पड़ा है। पुलिस ने बताया कि 28 अक्टूबर की शाम मझौलिया थाना इलाके में किसी ने अभिनंदन कुमार की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी थी। मौके से पूर्वी चंपारण नंबर की बाइक बरामद की गई थी। सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि अभिनंदन की हत्या की साजिश उसके भाभी ने ही रची थी। अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए उसकी भाभी मीना देवी ने उसकी हत्या करवा दी। 

पति रहता था बाहर

मामले में खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ वन ने आगे बताया कि 3 साल पहले मीना देवी की शादी पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थानाक्षेत्र के नोनिया पांडेय टोला में दीनानाथ दास से हुई थी। फिलहाल वह चंडीगढ़ में अकेले रहकर काम करता है। इसी बीच मीना देवी का अवैध संबंध सुकेश पटेल से हो गया, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। मीना देवी का देवर भी बाहर रहता था। हाल ही में वह दिपावली पर घर लौटा था। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी भाभी का अवैध संबंध सुकेश से है। फिर देवर ने इसका विरोध किया, जो मीना देवी को नागवार गुजरी।

भाभी ने बनाया हत्या का प्लान

इसके बाद मीना देवी ने प्रेमी सुकेश पटेल के साथ मिलकर देवर अभिनंदन को मारने का प्लान बनाया। 28 अक्टूबर को अभिनंदन कपड़ा सिलवाने जगदीशपुर जा रहा था। इसी दौरान उसकी भाभी उसे लगातार कॉल कर रही थी। साथ ही वह सुकेश को भी फोन कर अभिनंदन का लोकेशन दे रही थी। अभिनंदन जब मझौलिया थानाक्षेत्र के विशंभरपुर-अहवर इलाके में था तभी सुकेश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके सिर में गोली मार दी। फिर तीनों मौके से फरार हो गए। 

शव के पास मिली बाइक

जानकारी के अनुसार, सुकेश ने अपने दो दोस्तों को पहले प्लान में शामिल किया। फिर एक बाइक चुराई। उसी बाइक से अभिनंदन का पीछा किया। पुलिस को सबसे पहले अभिनंदन के शव के पास उसकी बाइक मिली। गाड़ी के नंबर से उसक पहचान हुई। वहां से कुछ ही दूरी पर दूसरी बाइक मिली। फिलहाल उसके मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहले अभिनंदन के कॉल डिटेल्स निकाले। इससे उसके भाभी के नंबर से लगातार बात होने की जानकारी मिली। फिर भाभी का कॉल डिटेल्स निकाला गया, जिससे बाकियों की जानकारी मिली। इस तरह पुलिस सुकेश और उसके दोनों दोस्तों तक पहुंची। घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी डॉ शौर्य सुमन ने एक विशेष टीम गठित की थी।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >