चनपटिया: दोस्तों के साथ खेल रही नौ वर्षीय बच्ची की गड्ढे में डूबकर हुई दर्दनाक मौत

Bettiah News: चनपटिया में गड्ढे में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वह बच्चों के साथ खेल रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: अक्सर मासूम बच्चों के खेलने के दौरान खुले और खतरनाक गड्ढे बड़े हादसों का कारण बन जाते हैं. प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के चलते मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला चनपटिया से सामने आया है.

इलाके में शोक का माहौल

चनपटिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक गहरे गड्ढे में डूबने से 9 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है. मृत बच्ची की पहचान संजय राम की पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में हुई है. इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेलने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रागिनी पास के चीनी मिल गेट स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी. वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटी थी. कुछ देर घर पर रहने के बाद वह मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए बाहर चली गई. इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास के एक गहरे गड्ढे में गिर गई और डूबने लगी.

मौके पर पहुंची पुलिस

कुछ देर बाद आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी. घटना की सूचना पाकर चनपटिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे के बाद लोग हुए आक्रोशित

इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में मौजूद सभी खतरनाक गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना दोबारा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >