Bettiah News: मौसमी सब्जियों पर बारिश की मार, घट रहे दाम, जानिए आज का ताजा भाव

Bettiah News: बेतिया मंडी में बारिश से भिंडी, टमाटर और कटहल जैसी मौसमी सब्जियां सस्ती हुई हैं. वहीं प्याज-लहसुन के दाम ऊंचे हैं. मीना बाजार में दाल-मसालों और बाजार समिति में अनाज का भाव स्थिर है. पढ़ें 7 मई का ताजा रेट...

Bettiah Mandi Bhav: बेतिया की मंडियों में मौसम के बदलाव का सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है. बारिश के कारण मौसमी सब्जियों के दामों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है. थोक बाजार में भिंडी, परवल, टमाटर और कटहल जैसी सब्जियां सस्ती हुई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, प्याज और लहसुन के दाम अब भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. वहीं, मीना बाजार और बाजार समिति में किराने और अनाज के भाव लगभग स्थिर हैं.

सब्जी बाजार का ताजा भाव (7 मई)

सब्जियों के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है. आज मंडी में सब्जियों के भाव इस प्रकार हैं:

आलू (थोक): 600 से 750 रुपए प्रति क्विंटल
आलू (खुदरा): 1100 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल
प्याज: 1600 रुपए प्रति क्विंटल
लहसुन: 5000 रुपए प्रति क्विंटल
भिंडी (थोक): 20 रुपए प्रति किलो
परवल (थोक): 25 रुपए प्रति किलो
टमाटर (थोक): 16 रुपए प्रति किलो
कटहल (थोक): 12 रुपए प्रति किलो

मीना बाजार, बेतिया: तेल, दाल और मसालों के रेट

मीना बाजार में दाल और खाद्य तेल की कीमतों में स्थिरता है, जबकि कुछ मसालों में हल्की तेजी देखी गई है:

सरसों तेल: 140 से 190 रुपए प्रति किलो
अरहर दाल: 120 से 140 रुपए प्रति किलो
उड़द दाल: 105 से 115 रुपए प्रति किलो
मूंग दाल: 95 से 105 रुपए प्रति किलो
मसूर दाल: 60 से 80 रुपए प्रति किलो
चना दाल: 70 से 72 रुपए प्रति किलो
चना: 64 से 70 रुपए प्रति किलो
चीनी: 4550 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल
हल्दी: 145 से 180 रुपए प्रति किलो
काली मिर्च: 730 से 760 रुपए प्रति किलो
लाल मिर्च: 170 से 225 रुपए प्रति किलो
जीरा: 200 से 275 रुपए प्रति किलो
धनिया: 125 से 155 रुपए प्रति किलो

बाजार समिति, बेतिया: अनाज का भाव

बाजार समिति में अनाज के दाम अभी भी सामान्य स्तर पर बने हुए हैं:

गेहूं: 2500 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल
आटा: 3200 से 3400 रुपए प्रति क्विंटल
चावल: 3000 से 10000 रुपए प्रति क्विंटल
धान (ग्रेड-1): 2300 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल
धान (ग्रेड-2): 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल

मौसम के कारण असर पड़ेगा

कारोबारियों के अनुसार, मौसम के उतार-चढ़ाव का असर आने वाले दिनों में भी सब्जियों और अनाज की कीमतों पर पड़ सकता है. बाजार जाने से पहले ताजा रेट की जानकारी लेना उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Aaruni Thakur is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >