बेतिया: शहर में अवैध अतिक्रमण एवं अनियंत्रित पार्किंग के विरुद्ध नगर निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही. अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. साथ ही यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे रखा करीब दो ट्रेलर सामान भी जब्त किया गया.
NH-727 समेत प्रमुख सड़कों पर चला अभियान
नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 727 समेत शहर की प्रमुख सड़कों पर अभियान चलाया. टीम ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की.
नियमित रूप से जारी रहेगी कार्रवाई
नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि शहर में सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण एवं अनियंत्रित पार्किंग के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें
गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने से भड़के ग्रामीण, एजेंसी के खिलाफ किया प्रदर्शन
