Bettiah: जेल से छूटते ही फिर शुरू किया शराब कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बसंतपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया है. झोपड़ी में चल रही देसी शराब की भट्ठी से 97 लीटर शराब बरामद हुई है. आखिर कैसे चल रहा था यह पूरा खेल, पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 97 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है. इस दौरान मौके से दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बसंतपुर निवासी शंकर मुखिया और सुनील मुखिया अपने घर के समीप झोपड़ी में अवैध रूप से शराब बना रहे हैं.

सूचना मिलते ही दरोगा समीर कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की.

तलाशी के दौरान 97 लीटर देसी चुलाई शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए.

पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन शराब कारोबारी हैं और पहले भी शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि भारी मुनाफे के कारण जेल से बाहर आते ही ये लोग फिर से अवैध कारोबार शुरू कर देते हैं.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

बिहार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस अब इस अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

बेतिया के साठी से कृष्ण कुमार राय की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >