नरकटियागंज की प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बरवत सेना की बड़ी कामयाबी, 13 टीमों ने मारी बाजी

नरकटियागंज में आयोजित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बरवत सेना विद्या मंदिर की 13 टीमों ने शानदार जीत हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

West Champaran News: बेतिया. नरकटियागंज में लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में 5 सितंबर को विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. कुल 18 टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता में विद्यालय की 13 टीमों ने विजेता स्थान हासिल किया.

18 टीमों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, त्वरित उत्तर देने की क्षमता और तार्किक चिंतन की परीक्षा ली गयी. विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति और विषय की समझ को परखा गया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बरवत सेना के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किया.

संगणक और संस्कृत में विद्यार्थियों ने मारी बाजी

संगणक विषय में किशोर और बाल वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिशु वर्ग को द्वितीय स्थान मिला. संस्कृत में किशोर वर्ग ने प्रथम और शिशु वर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया. विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा.

वैदिक गणित और संस्कृति में भी शानदार प्रदर्शन

वैदिक गणित में किशोर और बाल वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिशु वर्ग द्वितीय स्थान पर रहा. संस्कृति विषय में बाल और शिशु वर्ग ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं किशोर वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. अलग-अलग वर्गों में विद्यार्थियों के लगातार बेहतर प्रदर्शन ने विद्यालय की उपलब्धि को और खास बना दिया.

विज्ञान में दोनों वर्ग रहे प्रथम

विज्ञान विषय में बरवत सेना के बाल और किशोर दोनों वर्गों ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने त्वरित उत्तर, तार्किक सोच और स्मरण शक्ति का बेहतर प्रदर्शन किया. कुल मिलाकर विद्यालय की 13 टीमों का विजेता स्थान हासिल करना प्रतियोगिता में उसके मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है.

चंपारण विभाग के निरीक्षक ललित कुमार राय और प्रधानाचार्य फणीश्वरनाथ ने विजेता भैया-बहनों और मार्गदर्शक आचार्यों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस तरह की उपलब्धियां बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करेंगी.

यह भी पढ़ें: मैनाटाड़ से पटना के लिए जल्द दौड़ेगी सीधी बस: विधायक समृद्ध वर्मा की पहल लाई रं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >