बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 को लेकर बेतिया में 102 विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण, बताए गए सफलता के मंत्र

बेतिया में 102 विज्ञान शिक्षकों के लिए 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित करना था.

Bettiah News:  विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास में बुधवार को 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत बेतिया सदर अनुमंडल के 102 विज्ञान शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्घाटन बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव, डॉ. रविराज दुबे, डीपीओ अखिल वैभव तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.

Education News: विज्ञान एवं नवाचार पर दिया गया प्रशिक्षण

कार्यशाला का मुख्य विषय "निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार" रहा. इसमें वैज्ञानिक परियोजनाओं के चयन, निर्माण, प्रस्तुतीकरण और मूल्यांकन की बारीकियों की जानकारी दी गई. साथ ही मुख्य विषय के अलावा पांच उप-विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर

मुख्य वक्ता डीपीओ अखिल वैभव ने कहा कि विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करें तथा उन्हें परियोजना आधारित गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करें. जिला समन्वयक मुनीन्द्र कुमार झा ने कहा कि विज्ञान को व्यवहारिक और नवाचार आधारित बनाना समय की जरूरत है.

पर्यावरण और पोषण से जुड़े विषयों पर भी हुई चर्चा

कार्यशाला की अध्यक्षता विनीती झा तथा संचालन बृजेश कुमार ने किया. डॉ. रविराज दुबे ने कहा कि विज्ञान परियोजनाएं बच्चों की प्रतिभा निखारने का प्रभावी माध्यम हैं. प्रशिक्षण में अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के वैज्ञानिक उपयोग जैसे विषयों पर भी शिक्षकों को जानकारी दी गई. मौके पर भारत कुमार झा, सुधांशु शेखर, मुकेश राय, अजय पटेल, रहमत यासमीन, मंजीत कुमार, मो. आरिफ, अरशी आजम, राजकुमार पांडेय, अमरेन्द्र सिंह, हेमन्त भास्कर और सुभाष नारायण सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से वाल्मीकिनगर में पर्यटकों की संख्या घटी, स्थानीय कारोबार प्रभावित


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >