Bagaha News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने अपनी बहन से रक्षा-सूत्र के रूप में राखी बंधवाई. इस दौरान उन्होंने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला.
भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन
पूर्व विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच स्नेह और जुड़ाव का पर्व है. यह पर्व आपसी सहयोग और रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देता है.
उन्होंने ईश्वर से कामना की कि सभी बहनें सदैव सुखी, स्वस्थ और प्रसन्न रहें तथा उनके जीवन में खुशहाली बनी रहे. उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
क्षेत्रवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने वाल्मीकिनगर सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि परिवार और समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का अवसर भी है.
पूर्व विधायक ने लोगों से रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए.
यह भी पढ़ें
रक्षाबंधन पर पुलिस ने वाहन चालकों को बांधी राखी, दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प
