बगहा पुलिस ने 64 वारंटों का निष्पादन करते हुए तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन बुधवार को अलग-अलग कांडों में विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन बुधवार को अलग-अलग कांडों में विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने 46 वारंटों व एक कुर्की का भी निष्पादन किया है. पुलिस जिला बगहा में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 419 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 8 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने करीब पांच लीटर देसी शराब व एक मोटरसाइकिल जब्त किया है. उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए पुलिस जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वही शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >