उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को महीनों से नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर, एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन

बगहा-दो प्रखंड के ग्रामीणों ने गैस एजेंसी पर नियमित आपूर्ति न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने के बावजूद महीनों तक सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं. उन्होंने एजेंसी पर अधिक पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया है.

बगहा: बगहा-दो प्रखंड की नरवल-बोरवल पंचायत के ढांडी वार्ड नंबर 15 के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने के विरोध में गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एचपी बाबा भोलेश्वर नाथ पतिलार गैस एजेंसी से कनेक्शन लेने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाता है. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बुकिंग के बाद भी महीनों नहीं मिलता सिलेंडर

ग्रामीणों ने बताया कि गैस बुकिंग कराने के बाद डीएसी नंबर जारी होने के बावजूद कई-कई महीने तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होती है. समय पर गैस नहीं मिलने के कारण कई बार डीएसी भी रद्द हो जाता है. इसके बाद उपभोक्ताओं को दोबारा गैस बुकिंग कराने की परेशानी झेलनी पड़ती है.

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण उन्हें घरेलू कामकाज में काफी दिक्कत हो रही है.

निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने का आरोप

ग्रामीणों ने एजेंसी पर कभी-कभी निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने का भी आरोप लगाया. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने मामले में निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की भी जांच कराने की मांग की है.

एसडीएम को सौंपा आवेदन

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अपनी शिकायत से संबंधित आवेदन बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी को सौंपा. उन्होंने मामले की जांच कराने और समय पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की.

ग्रामीणों ने निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की. प्रदर्शन में पूनम देवी, सरोज देवी, रीमा देवी, रीता देवी, आसवानी खातून समेत दर्जनों उपभोक्ता शामिल रहे.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करेंगे.

यह भी पढ़ें

फरक्का जल संधि के नवीकरण पर जदयू ने केंद्र से की बिहार के हित में ठोस पहल की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >