बेतिया. बानूछापर में घर के छत की ढ़लाई के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान बानूछापर निवासी भुआली सहनी के पुत्र सुमन शर्मा (35) के रूप में हुई है. घटना मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे की है. इस संदर्भ में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सुमन शर्मा को गंभीर स्थिति में लेकर उनके स्वजन जीएमसीएच पहुंचे थे. जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया. शव को स्वजनों के हवाले कर दिया गया. जबकि, पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुमन शर्मा अपने घर की छत की ढलाई करवा रहे थे. वे स्वयं भी मजदूरी कर रहे थे. इसी दौरान वे निर्माणाधीन छत से नीचे गिर गए. गंभीर स्थिति में लेकर स्वजन उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की शादी पांच साल पहले हुई थी. उन्हें कोई संतान नहीं है. घटना के बाद उनकी पत्नी सीमा देवी का रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
