आग लगने से एक दर्जन घर जले, लाखों की हुई क्षति

प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत अन्तर्गत लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार की शाम अचानक आग लगने से लगभग एक दर्जन घर जलकर राख हो गया.

चौतरवा. प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत अन्तर्गत लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार की शाम अचानक आग लगने से लगभग एक दर्जन घर जलकर राख हो गया. इस अग्नि कांड में लाखों की संपत्ति जलकर पर रख हो गई है. प्राप्त समाचार के अनुसार अर्जुन यादव, रामचन्द्र यादव, बागड़ यादव, प्रवेश यादव, जितेन्द्र यादव, कमलेश यादव, लालबाबू यादव, एकबाल यादव आदि का घर जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच आग को बुझाने का काम किया. वही मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक मिश्र ने बताया कि अग्निपीड़ितों को जल्द से जल्द मिलनेवाली सरकारी लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >