अधीक्षण अभियंता के आवास परिसर में निकला 9 फुट का अजगर

भीषण गर्मी के कारण वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन प्रमंडल-2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में जानवरों की चहलकदमी बढ़ी है.

वाल्मीकिनगर. भीषण गर्मी के कारण वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन प्रमंडल-2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में जानवरों की चहलकदमी बढ़ी है.इसी क्रम में एक लगभग 9 फीट का अजगर सांप वन क्षेत्र से भटक कर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर पहाड़ ऊपरी शिविर स्थित जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता नवल किशोर भारती के सरकारी आवास परिसर में जा पहुंच.इस बाबत जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता नवल किशोर भारती ने बताया कि गुरुवार की शाम मेरे सरकारी आवास परिसर में कुछ बंदरों की कच कचा हट की आवाज सुनाई पड़ी. जब मैं अपने सरकारी आवास से बाहर निकला तो देखा कि बंदरों का झुंड अजगर सांप को घेरे हुए हैं.और शोरगुल कर रहे हैं.जिसे देख तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकिनगर स्थित वन कार्यालय को दी गई. सूचना पर वन विभाग के स्नैक कैचरो की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया.इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि अजगर सांप की लंबाई लगभग 9 फीट था. जिसे वन कर्मियों द्वारा रेस्क्यू कर जटाशंकर के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >