नदी थाना के चौकीदार के बाइक की डिक्की से उच्चकों ने 50 हजार रुपये उड़ा हुए फरार

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के एनएच मुख्य सड़क में अनुमंडलीय अस्पताल प्रवेश गेट चौराहे के समीप खड़ी बाइक के डिक्की तोड़ उच्चकों ने 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए.

बगहा. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के एनएच मुख्य सड़क में अनुमंडलीय अस्पताल प्रवेश गेट चौराहे के समीप खड़ी बाइक के डिक्की तोड़ उच्चकों ने 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. उक्त घटना सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है. गौरतलब हो कि जिस बाइक की डिक्की से पैसे की चोरी हुई है वह नदी थाना में पदस्थापित चौकीदार हीरालाल यादव की है, जो अपने पुत्र विजय यादव के साथ बाइक से स्टेट बैंक बगहा दो से 50 हजार रुपये की निकासी कर पैसे व पासबुक को बाइक के डिक्की में रखकर पुन: अपने थाना क्षेत्र स्थित घर जा रहे थे कि रास्ते में बगहा बाजार स्थित अनुमंडलीय अस्पताल चौराहा के समीप अपनी बाइक खड़ा कर पिता एवं पुत्र आवश्यक सामानों की खरीदारी करने लगे. जैसे ही सामानों की खरीदारी कर वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे तो बाइक का डिक्की खुला देख भौचक हो गये और आस पास लोगों से पूछताछ करने पर कुछ लोगों ने बताया कि दो लोग बाइक डिक्की के पास देखे गए थे और कुछ समय के बाद बाइक के पास से चले गए. इन लोगों को लगा कि इन्हीं लोगों का बाइक होगा किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद पीड़ित चौकीदार हीरालाल यादव एवं उसका पुत्र विजय यादव ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक डिक्की से 50 हजार रुपये की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई. इस बाबत इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आवेदन की आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस नगर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उचक्कों की पहचान करने में जुटी हुई है. जल्दी ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >