पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, घरों में दुबके रहे लोग, आठ डिग्री पर पहुंचा पारा

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ते जा रहा है. दो डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

बेगूसराय. जिले में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ते जा रहा है. दो डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है. शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. पछुआ हवा की कनकनी व सुबह को छाए कोहरे ने न्यूनतम तापमान 6 डिग्री का एहसास करा दिया था.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई गयी है. तेज हवा के कारण बर्फ सी चुभती कनकनी से लोग हलकान हो रहें हैं. दिन भर आकाश में बादल और हल्का कुहासा बना रहा. ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व बच्चों को हो रही है. बच्चों के रख रखाव को लेकर विशेष एहतियात बरतनी पर रही है.ठंड का असर बच्चों और वृद्ध पर अधिक तेजी से होता है. अस्पतालों व निजी क्लिनिक में ठंड लगने के कारण मरीज ज्यादा पहुंच रहें हैं. ठंड को लेकर लोग घरों में अधिक से अधिक समय रहना पसंद कर रहें हैं. दिन भर अलाव सेंकते दिन व्यतीत कर रहें हैं. ठंड से बचाव ही सुरक्षा है. चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में घर से निकलने पर आवश्यक बातों पर ध्यान देना आवश्यक है. वहीं इसके साथ साथ यदि स्वास्थ्य में किसी तरह का परिवर्तन नजर आता हो तो अलर्ट रहना भी अत्यंत आवश्यक है.

ठंड में इस तरह खुद को करें अपना बचाव

ठंड से बचने के लिए गर्म और कई परतों वाले कपड़े पहनें, गर्म पेय चाय, सूप और पोषक भोजन हल्दी, अदरक, मेवे खाएं, नियमित व्यायाम और योग करें, और घर को गर्म रखें, साथ ही ठंडी हवा में बाहर जाने से बचें. बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे ठंड के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. पहनावा और शरीर की गर्मी कई परतें ढीले, ऊनी या सिंथेटिक कपड़ों की तीन परतें पहनें अंदर नमी सोखने वाली, बीच में इंसुलेट करने वाली, और बाहर हवा/पानी रोकने वाली गर्म एक्सेसरीज़ टोपी, दस्ताने (मिटन्स बेहतर), मोज़े और स्कार्फ पहनें.गीले कपड़े तुरंत बदलें, क्योंकि वे गर्मी छीन लेते हैं. अदरक, तुलसी, हल्दी वाली चाय, गर्म दूध और सूप पिएं. गुड़, मूंगफली, मेवे, बीज, और प्रोटीन (अंडे, मछली) से भरपूर भोजन करें. पानी खूब पिएं, शराब और कैफीन से बचें. हल्का व्यायाम, योग और स्ट्रेचिंग करें ताकि शरीर में गर्मी और रक्त संचार बढ़े. खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने ठंडी हवा से बचने की सलाह दी जाती है. बिजली की लाइनों और गिरे हुए मलबे से दूर रहने, और घर के अंदर हीटिंग का सही इस्तेमाल करना आवश्यक हो जाता है.

शीतलहर के दौरान भी नहीं हो सकी है सरकारी अलाव की व्यवस्था

शहर में कहीं भी सरकारी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. जबकि ठंड और अधिक बढने की संभावना जताई जा रही है.नगर निगम क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्लम बस्ती वाले वार्ड हैं जहां गरीबों की सर्वाधिक संख्या है. ठंड बढने से गरीब बस्तियों में ठंड से बचाव का संकट बढ गया है.वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में दूर-दराज सफर करने वाले रात्री में इधर उधर भटकते हुये ठंड से ठिठुरते रहते हैं. सरकारी अलाव की व्यवस्था शुरु नही होने से लोग हलकान हो रहे हैं. शहर में अभी तक कहीं भी अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है.

मौसम पूर्वानुमान में जिले का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतमरविवार 17 09सोमवार 17 09मंगलवार 17 08

बुधवार 18 09

गुरुवार 17 09

शुक्रवार 18 10

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >