पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में 54वीं संभागीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

गढ़हरा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 54वीं संभागीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अप्रैल को बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया.

बरौनी. गढ़हरा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 54वीं संभागीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अप्रैल को बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17 की 10 और अंडर-14 की 8 टीमों सहित कुल 18 केंद्रीय विद्यालयों ने भाग लिया है. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सचिन कुमार वर्मा को विद्यालय प्रधान ने अंगवस्त्र देकर तथा विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने उन्हें परंपरागत अंदाज में सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई. बच्चों ने स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु टेक्निकल ऑब्जर्वर के रूप में केंद्रीय विद्यालय बांका के शारीरिक शिक्षक चंद्रधारी शरण की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा बिहार वॉलीबॉल एसोसिएशन के 8 अनुभवी रेफरी प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में योगदान दे रहे हैं. अंडर-17 वर्ग में केवी बांका ने केवी जमालपुर को हराकर विजयी शुरुआत की : मेजबान टीम गढ़हरा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में केवी हरनौत को तथा अंडर-17 वर्ग में केवी जमालपुर को हराया. उद्घाटन समारोह का सफल संचालन निकेतन चौधरी द्वारा किया गया. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ नंदकिशोर पंडित, वरिष्ठ शिक्षक संजीव कुमार, शारीरिक शिक्षक अमिय दत्त, विमल कुमार, ममता सिन्हा, डॉ ज्ञान शेखर ठाकुर, रौशन ध्रुव, तृप्ति गुप्ता, शैलेश कुमार, मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के सदस्य उपस्थित रहे. इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >