एनटीपीसी की छाई से परेशान ग्रामीणों ने प्रतिरोध मार्च निकाल कर किया पुतला दहन

बरौनी एनटीपीसी से निकलने वाली फ्लाइऐश (राख) से हो रही स्वास्थ्य जनित परेशानियों और सड़क पर उड़ती धूल से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी से आजिज होकर आखिरकार लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

बीहट. बरौनी एनटीपीसी से निकलने वाली फ्लाइऐश (राख) से हो रही स्वास्थ्य जनित परेशानियों और सड़क पर उड़ती धूल से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी से आजिज होकर आखिरकार लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. खास करके चकबल्ली,बीहट रिफाइनरी रोड से छाय को ओवरलोडेड हाइवा के द्वारा तमाम मानकों को धता परिचालन किये जाने से इस क्षेत्र के लोगों की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ी है. इस प्रदूषण और अव्यवस्था के खिलाफ शनिवार को चकबल्ली, महना और बीहट के सैकड़ों नौजवानों ने चकबल्ली से बीहट चांदनी चौक तक नुरपुर के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार के नेतृत्व में नारेबाजी करतें प्रतिरोध मार्च निकाला और एनटीपीसी पदाधिकारी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया. भाजपा नेता राजकिशोर सिंह, सुमन कुमार, अविनाश कुमार,नीरज,राहुल आदि लोगों ने बताया कि प्लांट से निकलने वाली छाई (जहरीली राख) लोगों में सांस जनित बीमारी का कारण बन रही है. एनटीपीसी से सटे हुए गांव के घर,खेत से लेकर सड़क तक छाई से पटी रहती है. इससे वहां के लोगों को सांस संबंधी बीमारियां बढ़ गयी है. राखनुमा जहरीली धूल के कारण गांव के लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. यही नहीं थोड़ी भी हवा चली तो कई गांव में धूल का गुब्बारा बन जाता है. उन्होंने बताया कि इसकी डस्ट (महीन कण) से सांस से संबंधित बीमारी में इजाफा देखने को मिल रहा है. दोपहर में धूल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी होती है. बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा पड़ता है.इसके साथ ही कई अन्य परेशानियां होती हैं. खेती की जमीन और फसलों को नुकसान पहुंचता है.अब इस होकर हाइवा का परिचालन नहीं करने देंगे. छात्र नेता रामकृष्ण ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन ने छह माह का समय मांगा था और कहा था छाय का उठाव वे अपने कारखाना के अंदर सड़क बनाकर करेंगे. मगर अब वो आनाकानी कर रहें हैं. अब लोग चुप नहीं रहेंगे और आंदोलन तेज किया जायेगा. आक्रोश मार्च में विपिन सिंह, अशोक सिंह, नवल किशोर सिंह पप्पू, सोनू कुमार, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, कुंदन कुमार, सुमित कुमार, निशांत के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >