ग्रामीणों की बैठक में डीजे बजाने पर सामाजिक बहिष्कार का फैसला

प्रशासन द्वारा डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद शादी-विवाह एवं अन्य समारोहों में लगातार डीजे बजाने की घटनाएं सामने आ रही हैं.

खोदावंदपुर. प्रशासन द्वारा डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद शादी-विवाह एवं अन्य समारोहों में लगातार डीजे बजाने की घटनाएं सामने आ रही हैं. तेज आवाज में डीजे बजने से होने वाली परेशानियों और संभावित हादसों को देखते हुए बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव के ग्रामीणों ने कड़ा निर्णय लिया है. शुक्रवार को गांव में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी शादी समारोह, निकाह या अन्य कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि डीजे की तेज ध्वनि से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है तथा कई बार हृदयाघात जैसी घटनाएं भी सामने आती है. बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई परिवार डीजे बजाता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा. ऐसे परिवार के साथ मुस्लिम समाज का कोई भी व्यक्ति खान-पान का संबंध नहीं रखेगा. यहां तक कि परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उसकी मैयत में भी समाज के लोग शामिल नहीं होंगे. निकाहखानी, मिलाद अथवा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी मौलवी नहीं जायेंगे. बैठक में अब्दुल कुदूस, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद लुकमान, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद मुख्तार, फूल हसन, मोहम्मद शमशेर समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >