बेगूसराय में दिनकर चेयर, फॉरेन लैंग्वेज और इनक्यूबेशन सेंटर के विस्तार केंद्र का उद्घाटन

Begusarai News : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति संजय चौधरी ने बेगूसराय के जीडी कॉलेज में दिनकर चेयर और इंक्यूवेशन सेंटर के विस्तार केंद्र का उद्घाटन किया।

Begusarai News : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो. संजय चौधरी सोमवार को बेगूसराय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जीडी कॉलेज के ओल्ड बीसी हॉस्टल, पावर हाउस रोड स्थित परिसर में दिनकर चेयर, फॉरेन लैंग्वेज और इनक्यूबेशन सेंटर के विस्तार केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया.

विस्तार केंद्र खुलने से छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

उद्घाटन के बाद कुलपति ने कहा कि इन विस्तार केंद्रों के शुरू होने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय और कॉलेज के कर्मियों को भी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक और प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

कई जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बेनीपुर विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी, मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह और शिक्षक नेता डॉ. सुरेश प्रसाद राय समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे.

कुछ छात्र संगठनों ने किया विरोध

कुलपति के बेगूसराय आगमन के दौरान कुछ छात्र संगठनों ने उनका विरोध भी किया. हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ.

Also Read : नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद तीन घंटे तक जाम रहा एनएच-20


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >