बलिया. थाना क्षेत्र के पोखरिया से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ ग्रामीणों के द्वारा दो बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि पोखरिया वार्ड 13 निवासी किशोर यादव के पुत्र चंदन कुमार के साथ ग्रामीणों के द्वारा दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है. जिसमें थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड 11 निवासी हाकिम यादव के पुत्र प्रियांशु उर्फ प्रिंस कुमार एवं खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरकाही वार्ड 13 निवासी सुभाष यादव के पुत्र इंदल कुमार के नाम शामिल है. दोनों बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस दो मोबाइल, एक अपाचे मोटरसाइकिल को भी पुलिस को सुपुर्द किया गया है. उन्होंने बताया कि आवेदक का आरोप है कि यह लोग उसे जान से मारने के नियत से आये थे. आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 9/26 दर्ज कर दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
