अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी तीन कट्टे, 15 कारतूसों के साथ गिरफ्तार

तेघड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधी को तीन देशी कट्टा एवं दर्जनों जिंदा कारतूस व स्मार्ट मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है.

तेघड़ा. तेघड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधी को तीन देशी कट्टा एवं दर्जनों जिंदा कारतूस व स्मार्ट मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई 01 जनवरी की देर शाम तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत रातगांव पंचायत के पंचायत भवन के पास दुलारपुर की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस मुख्यालय एवं तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया गया कि 01 जनवरी की देर शाम तेघड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिला की तेघड़ा थाना क्षेत्र के रातगांव पंचायत के पंचायत भवन दुलारपुर के पास हथियार से लैस कुछ अपराधी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. तेघड़ा पुलिस ने मिली जानकारी को डीएसपी तेघड़ा एवं पुलिस मुख्यालय को अग्रसारित किया एवं एसपी बेगूसराय मनीष एवं डीएसपी तेघड़ा के निर्देश पर संध्या गशती में तैनात पुलिस पदाधिकारी रणवीर कुमार राजन के नेतृत्व में पुलिस बल रणवीर कुमार राजन एवं शिव कुमार चिन्हित स्थल रातगांव पंचायत के पंचायत भवन दुलारपुर की घेराबंदी की, लेकिन पुलिस भनक लगते ही दो संदिग्ध युवक भागने लगे. जिसे तेघड़ा पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने एक ने अपना नाम पता तेघड़ा थाना क्षेत्र दुलारपुर नया टोला निवासी दिनेश चौधरी के लगभग 35 वर्षीय पुत्र मन्नू कुमार एवं दूसरे ने अपना नाम पता एफसीआइ थाना बीहट इब्राहिमपुर टोला निवासी रामप्रकाश सिंह के लगभग 30 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार बताया. पुलिस द्वारा दोनों अपराधी की विधिवत तालाशी के दौरान उनके पास से तीन देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और 12 हजार दस रुपये नकद बरामद किये गये. वहीं तेघड़ा डीएसपी ने बताया कि दोनों अपराधी के विरुद्ध 01 जनवरी को तेघड़ा थाना कांड संख्या 02/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधी का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है और मन्नु कुमार के खिलाफ पूर्व से तेघड़ा थाना में दो संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं. तो दूसरा अपराधी सुमित कुमार के खिलाफ एफसीआइ थाना में चार संगीन अपराधिक मामला दर्ज है. तेघड़ा थाना पुलिस की अपराध नियंत्रण को लेकर की गयी कार्रवाई का तेघड़ा बाजार के व्यवसायी और आमलोगों में चर्चा है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत भवन पर दबंग लोगों का अवैध का कब्जा है और उक्त स्थल अपराधिक गतिविधि वाले लोगों का पनाहगार बना हुआ है. पंचायत भवन को दबंग के अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >