जनता दरबार में तीन मामलों का किया गया निबटारा

अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

नावकोठी. अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया.इसमें तीन भूमि विवाद का मामला निष्पादन किया गया तथा एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया.हालांकि सुनवाई के दौरान तीन मामले का निष्पादन किया गया.निष्पादित मामला समसा के विमली देवी व अशोक राम वगैरह का है.प्रथम पक्ष विमली देवी को घर बनाने का आदेश दिया गया है.पहसारा के मेदनी देवी व रामाश्रय तांती के मामले में द्वितीय पक्ष द्वारा अभिरुचि नहीं लेने तथा छतौना के रंजीत पंडित व राम नंदन सिंह को नापी का आदेश देकर मामले को समाप्त किया गया. जनता दरबार में कुल 11 मामले लंबित है.वृंदावन के अमरेश कुमार व राजा रामेश्वर सिंह,पहसारा के रमेश सहनी व नरेश सहनी, महेशवाड़ा के द्रोपदी ठाकुर व राजकुमार मिश्र, समसा के समसा के ज्योति देवी व अर्जुन साह, हसनपुर बागर के विपत महतो व सकल महतो आदि मामले की सुनवाई कर अगली तारीख मुकर्रर की गयी. मौके पर राजस्व अधिकारी लवली कुमारी, सब इंस्पेक्टर अबोध कुमार सिंह,राजस्व कर्मचारी सियाराम सहनी,अमरजीत कुमार तथा फरियादी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >