बेगूसराय में छत काटकर मोबाइल दुकान से ₹80 हजार का सामान ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बेगूसराय के नदैल घाट में चोरों ने मोबाइल दुकान की छत काटकर 80 हजार का सामान उड़ाया। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है चोरों की तलाश।

Begusarai Mobile shop Theft : बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नदैल घाट स्थित एक मोबाइल दुकान में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई. बदमाश दुकान की छत का चदरा और सीलिंग काटकर अंदर घुसे और मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर फरार हो गए.

करीब ₹80 हजार का सामान लेकर फरार हुए बदमाश

दुकान संचालक नेहाल कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छत टूटी हुई मिली. जांच करने पर सैमसंग के 13 कीपैड मोबाइल, नोकिया के तीन मोबाइल, आईटेल के 24 मोबाइल, आठ ब्लूटूथ और नथिंग कंपनी की 11 स्मार्ट घड़ियां गायब मिलीं. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹80 हजार बताई गई है.

CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज में रात करीब 2:30 बजे चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं. फुटेज के अनुसार बदमाशों ने छत काटकर दुकान के अंदर हाथ डालते हुए एक-एक कर सामान बाहर निकाला और मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे दुकानदारों और आम नागरिकों में डर का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >