सेविकाओं ने रंगाेली बनाकर अन्नप्राशन व पोषण का दिया संदेश

प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित की गयी. छह माह से ऊपर के बच्चों को अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत मुंहजुठी कराया गया.

नावकोठी. प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित की गयी. छह माह से ऊपर के बच्चों को अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत मुंहजुठी कराया गया. विष्णुपुर पंचायत के सभी सेविकाओं ने समारोह पूर्वक अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर सीडीपीओ मोनिका रानी ने कहा कि बाल कुपोषण को दूर करने के लिए छह माह से ऊपर के बच्चों को ऊपरी आहार खिलाने के महत्व से अवगत कराया गया. क्योंकि यही वह समय होता है जब शिशु मां के दूध के अलावा पहली बार अन्न ग्रहण करता है. सेविकाओं ने सब्जियों अनाज एवं फल एवं पत्तियों, कलश से आकर्षक रंगोली का निर्माण कर पोषण का संदेश दिया. स्वच्छता तथा हाथ की धुलाई तथा परिवेश को साफ एवं स्वच्छ रखने की आवश्यकता पर जोर दिया.

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

मुंहजुठी कार्यक्रम के दौरान छह महीने से ऊपर के बच्चों को उम्र के हिसाब से हर माह उपरी आहार आवश्यक रूप से खिलाने की अपील की. पर्यवेक्षिका सिंकी कुमारी ने उपस्थित माताओं को बताया कि छह महीने तक सिर्फ बच्चों को स्तनपान तथा उसके बाद ऊपरी आहार खिलाना चाहिये. इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चे कुपोषण के शिकार नहीं होते हैं. यह कार्यक्रम महेशवारा, पहसारा, डफरपुर,नावकोठी, हसनपुर बागर,रजाकपुर एवं समसा पंचायत सहित पहसारा पूर्वी पंचायत के सभी केंद्रों पर आयोजित किए गये.मौके पर एलएस लालिमा कुमारी, रिंटु कुमारी, रंजिता कुमारी सहित सेविका मीना कुमारी, कमरून निशा बेग, पूनम कुमारी, शकीला बेगम, पार्वती कुमारी, रूबी कुमारी, जीवछ कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >