Begusarai News : 12 को प्रस्तावित हड़ताल जनता के व्यापक आंदोलन की ताकत से बनेगी ऐतिहासिक

केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये चार लेबर कोड के खिलाफ मजदूर संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है.

बेगूसराय. केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये चार लेबर कोड के खिलाफ मजदूर संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी, जिसमें 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि चारों लेबर कोड मजदूरों के वर्षों से अर्जित अधिकारों पर सीधा हमला हैं और इन्हें कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से बनाया गया है. बैठक में 19 जनवरी, 1982 को तमिलनाडु में शहीद हुए मजदूरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि शहीद मजदूरों का बलिदान आज भी संघर्षरत मजदूर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है. नेताओं ने जानकारी दी कि 25 जनवरी को रिफाइनरी टाउनशिप स्थित जुबली हॉल में एक विशाल कन्वेंशन आयोजित किया जायेगा. इसमें विभिन्न ट्रेड यूनियन, किसान और जन संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. कन्वेंशन में चार लेबर कोड, आंगनबाड़ी, आशा, रसोईया कर्मियों पर बढ़ते काम का बोझ, ई-रिक्शा पर लगाये गये प्रतिबंध और सरकार की दमनात्मक नीतियों पर चर्चा होगी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने की. वक्ताओं ने मजदूरों, किसानों और आम जनता से 12 फरवरी की हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >