बर्फीली हवा ने बढ़ायी कनकनी, ठिठुरा जनजीवन, सरकारी अलाव की व्यवस्था नहीं

जिले में सप्ताह दिन से चल रहे शीतलहर में वृद्धि हो गयी है. बर्फीली हवा और कनकनी से जनजीवन ठिठुर गया.

बेगूसराय. जिले में सप्ताह दिन से चल रहे शीतलहर में वृद्धि हो गयी है. बर्फीली हवा और कनकनी से जनजीवन ठिठुर गया. जिले के पूरा जनजीवन ही अस्त व्यस्त हो गया. रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गयी. परंतु पछिया हवा की कनकनी ने मध्य रात्री के बाद और अहले सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस का एहसास करा गया. दिनभर आकाश में कोहरे और बादल छाये रहे. धूप का तनिक भी दर्शन नही हो सका. उपर से पछिया हवा के कारण पूरे जिले में कनकनी से लोग हलकान होते रहे.शीत लहर शुरु होने के बावजूद भी बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन और गरीबों की बस्ती तक अभी तक सरकारी अलाव की व्यवस्था नही की गयी है. दूर दराज के यात्री और गरीब बस्ती के लोग ठंड से ठिठुरने को विवश हैं.पछिया हवा की रफ्तार भी 10 -14 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गयी. ठंड बढने से एक ओर जहां लोगों की परेशानी बढने लगी है. गरीब लोग ठंड से बचाव की समस्या से जूझ रहें हैं.ठंड के कारण दिन भर घरों में लोग दुबके रहे और आवश्यक कार्यवश ही घर से निकले. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक शीत लहर में कमी नहीं आने का संकेत है. न्यूनतम और अधिकतम तामपान में खास अंतर नही आने का संकेत है.वर्फीली हवा के कारण कनकनी बनी रहेगी. ठंड के प्रकोप में बच्चों व वृद्धों की आने की ज्यादा संभावना भी रहती है.सुबह में बढी हुई कनकनी के बीच महिलाओं को बच्चों व वृद्धजनों की देखभाल का अतिरिक्त भार बढ़ गया है.पशुपालक किसानों के द्वारा भी पशुओं को ठंड से बचाकर रखने में कई तरह के उपाय किए जा रहें हैं.

रात में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में इधर उधर भटकते रहते हैं यात्री

जिला आपदा विभाग द्वारा शहर में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. भीषण कनकनी से अब शहरी दुकानदार भी हलकान हैं. बाजार में हरेक मार्केट के एक हिस्से में लोग अपने अपने स्तर से अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहें हैं. शहर में सबसे बुरे हालत गरीबों की हो रही है.शहर में एक दर्जन से अधिक स्लम बस्ती वाले वार्ड हैं जहां गरीबों की सर्वाधिक संख्या है.ठंड बढने से गरीब बस्तियों में ठंड से बचाव का संकट बढ गया है.वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में दूर-दराज सफर करने वाले रात्री में इधर उधर भटकते हुये ठंड से ठिठुरते रहते हैं.सरकारी अलाव की व्यवस्था शुरु नही होने से लोग हलकान हो रहे हैं. शहर में अभी तक कहीं भी अलाव की समुचित व्यवस्था नही की गयी है.शीत लहर को देखते हुए शहर के समाजसेवी लोगों के द्वारा ठंड से बचाव को लेकर कुछ कदम उठाए गए हैं,पूर्व मेयर संजय कुमार व महापौर पिंकी देवी ने निजी कोष से लगातार कंबल और कुछ प्रमुख जरुरतमंदों के बीच अलाव का व्यवस्था किया गया है.परंतु शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन व आपदा विभाग की ओर अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है.ठंड को देखते हुए गरीबों की सेवा में समाजसेवी को आगे आना चाहिए.

मौसम पूर्वानुमान में जिले का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतमसोमवार 16 08मंगलवार 17 09बुधवार 16 09गुरुवार 16 08शुक्रवार 17 08शनिवार 17 09रविवार 16 08

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >