बरौनी. घना कोहरा और बढ़ती ठंड के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियो की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ट्रेन के विलंब और कैंसिल होने की स्थिति में यात्री और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के मौसम में कोहरों के बीच ससमय ट्रेनों का परिचालन को लेकर रल विभाग के सारे वादे खोखले नजर आ रहे हैं और ट्रेन घंटो विलंब से चल रही है. शुक्रवार 02 जनवरी को भी घने कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेन कई घंटा लेट है तो कुछ ट्रेनों को फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है. ट्रेन लेट की वजह से शीतलहरी और ठिठुरन भरी ठंड में यात्री और उनके परिजन का गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में प्रतिक्षारत देखे गये. बरौनी जंक्शन पुछताछ केन्द्र कर्मी ने ट्रेन परिचालन की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 19038 अवध एक्सप्रेस बरौनी बांद्रा 6 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 02563 हमसफर एक्सप्रेस बरौनी न्यू दिल्ली 9 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 22412 अरुणाचल एक्सप्रेस आनंदबिहार नाहरलागुन 2 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 19616 कविगुरु एक्सप्रेस कामाख्या उदयपुर 2घंटे लेट, ट्रेन नंबर 15204 लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 04077 कामाख्या न्यू दिल्ली 6 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 12520 अगरतल्ला लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस ट्रेन 3घंटे लेट, ट्रेन नंबर 01665 रानिकमलपति अगरतल्ला एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे लेट,ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस अमृतसर कटिहार 2 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 15566 वैशाली एक्सप्रेस न्यू दिल्ली ललितग्राम 3 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 14038 न्यू दिल्ली सिलचर 5 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 02564 हमसफर एक्सप्रेस न्यू दिल्ली बरौनी 7 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 22351सहरसा बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन 10 घंटे लेट चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
