सामुदायिक बायो-गैस इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित गोवर्धन योजना के तहत तेघड़ा स्थित गौशाला में क्रियाशील सामुदायिक बायो-गैस इकाई का निरीक्षण डीडीसी आकाश चौधरी ने किया.

बेगूसराय. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित गोवर्धन योजना के तहत तेघड़ा स्थित गौशाला में क्रियाशील सामुदायिक बायो-गैस इकाई का निरीक्षण डीडीसी आकाश चौधरी ने किया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा बायो-गैस प्लांट के इनलेट, डाइजेस्टर, आउटलेट एवं कम्पोस्टिंग यूनिट का विस्तृत अवलोकन किया गया. साथ ही स्थानीय उपभोक्ता रामाज्ञा यादव के घर में बायो-गैस की निर्बाध आपूर्ति की स्थिति का भी जायजा लिया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने सामुदायिक बायो-गैस इकाई से आय वृद्धि की संभावनाओं पर विशेष बल देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, तेघड़ा एवं क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने निर्देशित किया कि प्लांट के लिये गोबर की आपूर्ति केवल गौशाला तक सीमित न रखते हुए स्थानीय किसानों से भी सुनिश्चित की जाए तथा इसके बदले किसानों को तैयार कम्पोस्ट उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों को प्रोत्साहन मिले एवं प्लांट की सततता बनी रहे. निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजना को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिया. इसी क्रम में बिहार सरकार की सात निश्चय–3 योजना के अंतर्गत साथी इनिशिएटिव के तहत खेल मैदानों के विकास की कड़ी में आज उप विकास आयुक्त द्वारा तेघड़ा प्रखंड स्थित यमुना भगत स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया. योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में खेल से जुड़े एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जानी है, जिसके तहत यमुना भगत स्टेडियम में लगभग 300 बच्चों को फुटबॉल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये कार्य योजना तैयार की जा रही है. उल्लेखनीय है कि यमुना भगत स्टेडियम, खेलो इंडिया के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन का साक्षी रहा है. जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा इस स्टेडियम को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा. जहां खिलाड़ियों के लिये आवासीय हॉस्टल सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >