बदमाशों ने कार में ही पेचकस व चाबी से गोदकर की थी मोबाइल दुकानदार की हत्या, एक और आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने पन्हास निवासी मोबाइल कारोबारी सुमित कुमार की अपहरण कर हुई हत्या मामले का खुलासा कर दिया है.

बेगूसराय. पुलिस ने पन्हास निवासी मोबाइल कारोबारी सुमित कुमार की अपहरण कर हुई हत्या मामले का खुलासा कर दिया है. सुमित के अपहरण और हत्या में प्रयुक्त टोयोटा कार को मुंगेर से बरामद किया गया है. इस मामले में एक और आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है. शनिवार को लोहियानगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि 23 दिसंबर की रात दुकान बंद कर घर जाने के दौरान मनोज सिंह के पुत्र सुमित कुमार का कार पर सवार बदमाशों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया था. 24 दिसंबर को लोहियानगर थाना के संज्ञान में मामला आने के बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र राम की टीम ने अनुसंधान शुरू किया गया किया तो एक आरोपी नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज निवासी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसमें खुलासा हुआ कि कार सवार बदमाशों ने सुमित कुमार का अपहरण कर लिया था. उसकी हत्या कर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में रामपुर घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में लाश को फेंक दिया है. खोजबीन के दौरान बसही गांव के समीप से 30 दिसंबर को सुमित की लाश बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही थी. जिसमें पर्याप्त इनपुट मिला. जिसमें एक आरोपी लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा मुहल्ला के रहने वाले ललित महतो के पुत्र गुलशन कुमार के मुंगेर में छुपे होने की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे मुंगेर के सोफिया सराय थाना क्षेत्र स्थित पूर्वी टोला से गिरफ्तार किया. घटना के बाद वह रिश्तेदार के यहां फरार हो गया था. गुलशन की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया टोयोटा रूमियन कार को भी वहीं से बरामद किया गया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रोडरेज में सुमित की हत्या कर दी गयी थी. बदमाशों ने कार में ही पेचकस और चाभी से गोदकर सुमित की हत्या कर दिया था. इसके बाद लाश गंडक नदी में फेंक दिया. डीएसपी ने बताया कि रोडवेज में घटना अंजाम दिया गया था. 23 दिसंबर की रात घर जाने के दौरान जब सुमित अपने घर के समीप एसएच-55 पर खड़ा था, तभी बगल से टोयोटा कार स्पीड में लहराते हुए गुजरी. जिससे सुमित आक्रोशित हो गया और उसने 500 मीटर तक कार का पीछा करके ओवरटेक कर रोका. जिसके बाद दोनों में बहस हो गयी, कार पर तीन लोग सवार थे और उन लोगों ने मारपीट करते हुए सुमित को कार में बैठा लिया. रास्ते में चाबी एवं पेचकस से गोद-गोदकर उसकी हत्या कर दी. मौत होने के बाद रामपुर घाट के समीप लाश को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया और सभी फरार हो गये. घाट की सूचना मिलते ही अगले दिन ही आरोपित प्रकाश को गिरफ्तार किया गया था. महाजाल से खोजने के बाद 30 दिसंबर को शव बरामद किया गया. उसी दिन से मामले का अनुसंधान चल रहा था. इसके बाद अब गुलशन को मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में एक आरोपी सौरभ फरार है. जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. कार गुलशन के मौसा की है. एफएसएल जांच में कार के अंदर पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >