बेगूसराय : ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, 48 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय के तेघड़ा में ड्यूटी पर तैनात महिला प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारने और अभद्रता करने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रौनक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

बेगूसराय के तेघड़ा में 9 सितंबर की देर रात ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ दो अज्ञात युवकों द्वारा अभद्रता करने एवं थप्पड़ मारने का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पूरे जिला पुलिस महकमा में सनसनी फैला दी.

वायरल वीडियो की सत्यता की जांच उपरांत एसपी बेगूसराय के निर्देश पर डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पीड़ित महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा 11 सितंबर को दिए गए आवेदन के आलोक में कांड संख्या 398/26 दर्ज कर दोनों युवकों की पहचान शुरू कर दी गई.

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना के चौथे दिन एवं दर्ज प्राथमिकी के 48 घंटा के अंदर एक आरोपी को चिन्हित कर तकनीकी व विशेष पुलिस टीम के सहयोग से मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत लवरचक वार्ड 06 निवासी अशोक चंद्रवंशी के पुत्र रौनक कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी युवक नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान चलाता है और मनबढ़ु प्रवृत्ति का है.

डीएसपी का बयान और स्थानीय प्रतिक्रिया

तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है. ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी से दुर्व्यवहार, थप्पड़ जड़ने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में एक की गिरफ्तारी कर ली गई है और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह महिला पुलिस पदाधिकारी बाद में थीं, पहले वह भी किसी की बेटी और बहन हैं. समाज में ऐसे कुकृत्य करने वालों की कोई जगह नहीं है.

घटना का विवरण

तेघड़ा थानांतर्गत मेला ग्राउंड पर ड्यूटी में मटिहानी थाना में पदस्थापित महिला प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर संध्या कुमारी, तेघड़ा अनुमंडल संशोधित आदेश के आलोक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर मेला ग्राउंड (प्रखंड कार्यालय) में विधि-व्यवस्था ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त थीं.

इसी क्रम में आठ या नौ सितंबर की देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे एनएच 28 चौक के पास वे महिला सिपाही 899 श्वेता कुमारी के साथ तैनात थीं. इसी दौरान राहगीरों को धक्का देते हुए आ रहे दो अज्ञात लड़कों में से सफेद शर्ट पहने एक अपने साथी काला टी-शर्ट पहने लड़के को गलत नीयत से महिला अधिकारी के साथ टकरा दिया.

प्राथमिकी और वायरल वीडियो

लड़कों द्वारा किए गए इस कृत्य का विरोध करने पर दोनों युवकों द्वारा कर्तव्य पर तैनात महिला अधिकारी को थप्पड़ मारने की घटना को भी अंजाम दिया गया. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर तेघड़ा थाना द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई और पीड़िता के लिखित आवेदन पर तेघड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >