तेघड़ा को माॅडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जायेगा : विधायक

बीहट मसनदपुर टोला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.

बीहट. बीहट मसनदपुर टोला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सह बछवारा विधायक सुरेन्द्र मेहता, तेघडा विधायक रजनीश कुमार और चेरिया बरियारपुर विधायक इ अभिषेक आनंद उपस्थित थे.जबकि बेगूसराय और बखरी के विधायक व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह ने किया और संचालन शिक्षक दिलीप कुमार ने किया. कार्यक्रम के आयोजक व निओ कार्बन ठकुरीचक के प्रबंधक राजकुमार सिंह राजू ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जनहित में मध्य विद्यालय मसनदपुर को अपग्रेड करने की जरूरत की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. वहीं डा कुंदन कुमार ने उक्त विद्यालय के स्थापना काल से लेकर अब तक की वर्तमान स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. कहा इस विद्यालय के आसपास कोई हाई स्कूल नहीं है.बच्चों को हाई स्कूल में पढ़ाई के लिए कम से कम पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. जरूरत इस विद्यालय को अपग्रेड करने की है.इस अवसर पर बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि बिहार में विकास की गति अब और तेज होगी. उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय बीहट मसनदपुर को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने में हर संभव सहयोग किया जायेगा.उन्होंने पशुपालन अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध होने पर निर्माण किया जाएगा.वही तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीहट साहित्यिक सांस्कृतिक की भूमि है. तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र को माडल विधानसभा बनाया जाएगा. उन्होंने कहा मध्य विद्यालय बीहट मसनदपुर सहित तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में जो भी विद्यालय को अपग्रेड किया जाना है वैसे विद्यालय की सूची बनाकर सदन में इस मामले को उठाया जाएगा और अपग्रेड किया जाएगा. उन्होंने नप बीहट क्षेत्र में अपग्रेड होने वाले विद्यालयों की सूची बनाकर बोर्ड से पारित करने का निर्देश दिया. समारोह को चेरियाबरियारपुर विधायक डा अभिषेक आनंद,पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी, जदयू नेता रामनारायण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार, बीएमएस नेता सुनील कुमार, प्रो हरेनारायण सिंह व अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेश राय सहित अन्य ने संबोधित किया.इसके पूर्व आगत अतिथियों को चादर, डायरी और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, लोजपा नेता राजकुमार सिंह,रामनिवास सिंह, रामसुंदर सिंह, अरुण प्रकाश,निरंजन कुमार, मजदूर नेता सुनील कुमार, सिंटु कुमार, रुपेश कुमार, हेमंत कुमार, हीरालाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन बीहट नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >