बेगूसराय: तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेवा सुविधा हुआ शुरू

बेगूसराय जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हुए तेघड़ा, मंझौल और बलिया अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा की शुरुआत की गई है. इससे अब किडनी मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही मुफ्त और सुलभ इलाज की सुविधा मिलेगी.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए बेगूसराय के तेघड़ा, मंझौल और बलिया अनुमंडलीय अस्पतालों में एक साथ डायलिसिस सेवा की शुरुआत की गई है. इससे अब स्थानीय स्तर पर ही किडनी मरीजों को मुफ्त और सुलभ इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में सुविधा शुरू

तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को डायलिसिस सेवा का शुभारंभ बेगूसराय के जिलाधिकारी (DM) श्रीकांत शास्त्री और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकृष्ण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. डीएम ने बताया कि अब बीपीएल परिवारों को यह सेवा पूरी तरह मुफ्त मिलेगी. फिलहाल यहाँ तीन बेड निर्धारित किए गए हैं, जहाँ प्रतिदिन 3 से 4 मरीजों का इलाज हो रहा है. इस सुविधा से तेघड़ा के अलावा समस्तीपुर के दलसिंहसराय और विद्यापतिनगर के मरीजों को भी राहत मिलेगी.

मंझौल में नेफ्रोप्लस एजेंसी द्वारा संचालित सेंटर का उद्घाटन

अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में डायलिसिस सेंटर का राज्यस्तरीय वर्चुअल उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना से किया गया. इसके बाद स्थानीय स्तर पर पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया. सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव प्रियदर्शी की मौजूदगी में शुरू हुई इस सेवा से अब मंझौल अनुमंडल के मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा.

बलिया में एक साथ 9 मरीजों के डायलिसिस की व्यवस्था

बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन एसडीओ सुश्री तरणिजा, जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया. डॉ. गोपाल मिश्रा ने बताया कि बलिया के इस नए सेंटर में एक साथ 9 मरीजों के डायलिसिस की सुविधा है और यहाँ अब तक 350 मरीजों का सफल डायलिसिस किया जा चुका है.

इन तीनों केंद्रों के शुरू होने से बेगूसराय के ग्रामीण और अनुमंडलीय क्षेत्रों के मरीजों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Niraj Kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >