बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण, एआई आधारित व्यवस्था पर मंथन

बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में पिरामल फाउंडेशन और स्वस्ति हेल्थ कैटलिस्ट की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया. AI आधारित प्रणाली विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों का कार्यभार कम होगा और मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को पिरामल फाउंडेशन और स्वस्ति हेल्थ कैटलिस्ट की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल प्रणाली का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने अस्पताल में संचालित विभिन्न डिजिटल पोर्टल, वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप की समीक्षा करते हुए सेवाओं के एकीकरण पर जोर दिया.

AI आधारित प्रणाली विकसित करने पर जोर

निरीक्षण दल ने बताया कि सरकार के साथ तालमेल बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आधुनिक तकनीक लागू करने का प्रयास किया जा रहा है. इससे स्वास्थ्य कर्मियों का कार्यभार कम होने के साथ-साथ मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज मिल सकेगा.

चिकित्सा पदाधिकारी ने दी डिजिटल टूल्स की जानकारी

अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम कृष्ण ने टीम को स्वास्थ्य उपकेंद्रों से लेकर अनुमंडल अस्पताल तक इस्तेमाल हो रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी. उन्होंने डिजिटल डेटा एंट्री और नेटवर्क से जुड़ी तकनीकी चुनौतियों से भी अधिकारियों को अवगत कराया.

स्वास्थ्य कर्मियों से लिया गया फीडबैक

निरीक्षण टीम ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की और डिजिटल टूल्स के उपयोग में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को समझा. इस दौरान अधिकारियों ने प्रणाली को अधिक यूजर-फ्रेंडली और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी सुझाव एकत्र किए.

निरीक्षण दल में ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान डॉ. सुधा, उमेश चावला, साक्षी, रवि कुमार, रोहित तलवार, प्रशांत कुमार, गुंजन गौरव, ज्ञानोदय प्रकाश, दीपक मिश्रा, जयंत चौधरी, रजनीश कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक अनीता कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >