नावकोठी की पांच पंचायतों में विशेष विकास शिविर का आयोजन

भीम समग्र विकास अभियान के तहत शनिवार को पांच पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया.

नावकोठी. भीम समग्र विकास अभियान के तहत शनिवार को पांच पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया.इसमें महेशवाड़ा, पहसारा पश्चिम, पहसारा पूर्वी, नावकोठी व समसा पंचायतों में आयोजित शिविर में अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण हेतु विभिन्न विभागों के 22 योजनाओं के लाभ से लाभुकों को आच्छादित करने के लिए आवेदन दिया लिया गया.बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने बताया कि शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित विकास रजिस्टर 2.0में दर्ज आच्छादन की संख्या 3265 है.कैम्प से पूर्व 585 आवेदन प्राप्त हुए.जिसका ऑनस्पाॅट 359 आवेदन को निष्पादित किया जा चुका है. कैम्प में प्राप्त आवेदनों की संख्या 97तथा निष्पादित आवेदनों की संख्या 32बतायी गयी.बीडीओ ने बताया कि बिजली, आपूर्ति, आवास, मनरेगा जॉब कार्ड, सतत जीविकोपार्जन, नलजल, नली गली योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड आदि योजनाओं के लाभ से लाभुकों को आच्छादित किया गया. महेशवाड़ा पंचायत के मुशहरी टोला आंगनबाड़ी केन्द्र पावर हाउस नौलखा में आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार, पंचायत सचिव राम विनय सिंह, प्रधानमंत्री आवास सहायक अमन कुमार,पंचायत रोजगार सेवक अजय कुमार सरोज, कार्यपालक सहायक मो शमीद सहित पोषक क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, टोला सेवक, विकास मित्र थे. बीटीएम कृषि विवेकानंद सिंह को नोडल अधिकारी मौजूद थे.

योजनाओं के बारे में मिली जानकारी

वहीं पहसारा पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 03 के रविदास टोला में अवस्थित सामुदायिक दरवाजा पर आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार पाल, आवास सहायक सौरभ कुमार, रोजगार सेवक विनोद कुमार, कार्यपालक सहायक मो सद्दाम तथा नोडल अधिकारी पीओ मनरेगा पंकज कुमार थे. पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 03 सामुदायिक भवन मजनूपुर में आयोजित शिविर में आवास सहायक आलोक कुमार, कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार ठाकुर, कृषि सलाहकार संजय कुमार, आंगनबाड़ी सेविका, आशा तथा नोडल अधिकारी राजस्व अधिकारी अखिलेश्वर राम थे. मुख्यालय पंचायत नावकोठी के सामुदायिक भवन वार्ड संख्या 01 में आयोजित शिविर में पंचायत सचिव सुनील कुमार सिंह, आवास सहायक प्रवीण कुमार, कृषि सहायक श्रवण कुमार,कार्यपालक सहायक रवि शंकर तथा नोडल अधिकारी बीसीओ अनिल कुमार चौधरी की तैनाती की गई थी.समसा पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 77पर आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार, रोजगार सेवक बबलू कुमार, कृषि सलाहकार सुनील कुमार, आवास सहायक अमन कुमार, कार्यपालक सहायक नीलेश चंद्र सहित नोडल अधिकारी सीडीपीओ मोनिका रानी थी. मौके पर सीओ सूरज कुमार,संबंधित पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति कुमार,अजय सहनी,अभिषेक कुमार पिंटू,निभा देवी,पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी सहित वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >