बेगूसराय : बखरी में वृद्ध माता-पिता से जुड़े दो मामलों की सुनवाई, एसडीएम ने बेटे-बहू को समझाया पारिवारिक दायित्व

बेगूसराय के बखरी अनुमंडल कार्यालय में वृद्धजनों के भरण-पोषण और पारिवारिक विवाद से जुड़े दो मामलों की सुनवाई हुई. एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने दोनों पक्षों को सुनकर बेटे-बहू को माता-पिता के प्रति उनके दायित्वों को समझाया.

Begusarai News : वृद्धजनों के भरण-पोषण एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों को लेकर मंगलवार को बेगूसराय के बखरी अनुमंडल कार्यालय में दो मामलों की सुनवाई की गई, और दोनों मामलों की सुनवाई अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने की.

गोढ़ियारी और आंबेडकर चौक क्षेत्र से जुड़े मामले

इनमें एक मामला गोढ़ियारी तथा दूसरा बखरी आंबेडकर चौक क्षेत्र से संबंधित था. सुनवाई के दौरान संबंधित वृद्धजनों के साथ उनके बेटे एवं पुत्रवधू को बुलाकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली गई.

एसडीएम द्वारा पारिवारिक जिम्मेदारियों और दायित्वों पर समझाइश

एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों और वृद्ध माता-पिता के प्रति बेटे एवं बहू के दायित्वों को समझाया.

उन्होंने कहा कि परिवार में आपसी संवाद और सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है तथा छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्तों में उत्पन्न विवाद को बातचीत और आपसी समझ से समाप्त किया जा सकता है.

आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान का प्रयास

एसडीएम ने बताया कि दोनों मामलों में बेटे एवं पुत्रवधू को समझाया गया है और प्रशासन का प्रयास है कि पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त कराया जाए.

उन्होंने कहा कि संबंधित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दोनों मामलों को समाप्त कराते हुए परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास किया जाएगा.

वृद्ध माता-पिता को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की बात

उन्होंने कहा कि वृद्ध माता-पिता को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना परिवार की जिम्मेदारी है.

ऐसे मामलों में प्रशासन का उद्देश्य केवल कानूनी प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ और सौहार्द कायम कराना भी है, जिससे विवाद बढ़ाने के बजाय आपसी समझ और सामाजिक सहयोग के माध्यम से मामलों को सुलझाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >