हनुमानगढ़ी मंदिर की उज्जैनिया पट्टी के महंत बने संदीप दास जी महाराज

Begusarai News : बेगूसराय के हनुमानगढ़ी मंदिर में महंत संदीप दास जी महाराज को सर्वसम्मति से उज्जैनिया पट्टी के महंत पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से गौरा गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

Begusarai News : हनुमानगढ़ी मंदिर की उज्जैनिया पट्टी के महंत पद पर महंत संदीप दास जी महाराज को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

पहले से संभाल रहे थे गौरा-1 ठाकुरबाड़ी की जिम्मेदारी

बताया जाता है कि महंत संदीप दास जी महाराज पिछले कई वर्षों से गौरा-1 ठाकुरबाड़ी के महंत के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

गौरा गांव में खुशी की लहर

महंत संदीप दास जी महाराज की नियुक्ति पर गौरा गांव में हर्ष का वातावरण है. स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया.

लोगों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर गौरा पैक्स अध्यक्ष प्रीतम कुमार, रिक्की कुमार, अमोद कुमार सहित कई लोगों ने महंत संदीप दास जी महाराज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी. उन्होंने उनके सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना की.

Also Read : नवादा का 'गूगल मैन', एक बार नाम बताइए और सुनिए अधिकारियों की पूरी जानकारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >