बेगूसराय. रविवार की सुबह से मौसम के यू टर्न लेने से जिले के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. अधिकतम तापमान 42 डिग्री से लुढ़ककर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयी. वही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. परंतु दोपहर तक उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली फिर शाम में नमी वाली हवा की गति से लोगों को काफी राहत मिली. दोपहर में चिलचिलाती धुप से भी कुछ राहत लोगों ने महसूस किया. हालांकि गर्मी से बचने के लिए जिस तरह दिन भर लोग घरों में दुबके रहते थे. रविवार को ऐसी स्थिति नहीं थी. तापमान में गिरावट के कारण लोग घर से दिन में निकले. दिन भर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली चलती रही परंतु बारिश नहीं हुई. बारिश होने की बनती संभावना से दिनभर किसान भी खुश हो थे. सुबह में ही बारिश होने का आस लगाये बैठे थे. शाम तक बारिश नहीं हुई. बारिश होने से खेत को तैयार करने में मदद मिलती है. खेतों मे नमी बनती है. गरमा की खेती करने वाले किसान हो अथवा खरीफ की खेती दोनों ही फसलों की खेती के लिए होने वाली बारिश लाभदायक हो सकती है.
गर्मी से मिली राहत, तापमान में आयी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट
रविवार की सुबह से मौसम के यू टर्न लेने से जिले के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयी.
