18 साल होते ही वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम, दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज में युवाओं से डीएम की बड़ी अपील

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने युवाओं से 18 साल पूरे होते ही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की खास अपील की.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था.

पौधरोपण से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता का संदेश देने वाली मानव श्रृंखला और पौधरोपण से किया गया. इसके बाद अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई मतदान जागरूकता विषयक पेंटिंग प्रदर्शनी और नए मतदाता पंजीकरण काउंटर का जायजा लिया.

मॉडल पोलिंग स्टेशन का सजीव प्रदर्शन

दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य सत्र का आगाज हुआ, जिसमें भारत की निर्वाचन प्रक्रिया और इलेक्शन लिटरेसी क्लब के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान विद्यार्थियों ने मॉडल पोलिंग स्टेशन का सजीव प्रदर्शन कर मतदान की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझाया.

युवाओं से डीएम ने की खास अपील

समारोह को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर टिकी है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं और हर चुनाव में जिम्मेदारी के साथ मतदान करें.

क्विज प्रतियोगिता में दिखा भारी उत्साह

कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन विषयक क्विज प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया. इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने लोकतांत्रिक ज्ञान का परिचय दिया. इस अवसर पर डीडीसी आकाश चौधरी और उप निर्वाचन पदाधिकारी सौरव कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >