भूमि अधिग्रहण पर जनसुनवाई कल होगी

जिले में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) हेतु जनसुनवाई आयोजित की जा रही है.

बेगूसराय. जिले में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) हेतु जनसुनवाई आयोजित की जा रही है. यह जनसुनवाई भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के प्रावधानों के तहत की जा रही है. इस परियोजना के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना द्वारा तैयार की गई है. रिपोर्ट पर मौजा कुसमहौत के रैयतों, प्रभावित परिवारों और अन्य हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा. 
जनसुनवाई 21 जनवरी को सुबह 11:00 बजे भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आइआइएमआर), बेगूसराय में आयोजित की जाएगी. इस अवसर पर परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों से उनकी राय, सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की जायेंगी ताकि परियोजना के सामाजिक प्रभावों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समग्र मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने संबंधित मौजा के सभी हितबद्ध रैयतों और प्रभावित व्यक्तियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने विचार प्रस्तुत करें. इस जनसुनवाई का उद्देश्य प्रभावित लोगों के हितों की सुरक्षा करना और औद्योगिक परियोजना को समाजोपयोगी तरीके से आगे बढ़ाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >