थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना परिसर नावकोठी में श्रमदान दिवस का आयोजन रविवार को किया गया.

नावकोठी. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना परिसर नावकोठी में श्रमदान दिवस का आयोजन रविवार को किया गया. इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि सामूहिक स्वच्छता से परिवेश साफ और सुंदर रहता है. इससे लोगों का स्वास्थ्य और पर्यावरण स्वच्छ रहता है. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल के जवान, होमगार्ड, ग्रामीण पुलिस ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद, कुंदन रजक, अनिल कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार, रंजीत कुमार, उमाशंकर झा, ग्रामीण पुलिस अर्जुन महतो, नोखे दास, महेन्द्र पासवान, जितेंद्र कुमार, मो अफरोज आदि मौजूद थे.

लोगों को साफ-सफाई के प्रति किया गया जागरूक

वही दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले पंचायती राज दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सफाई व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत कर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया. मुखिया के नेतृत्व में दर्जनों स्वच्छता कर्मियों ने पंचायत के सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई की. इस दौरान उन्होंने बताया कि साफ सफाई अभियान में स्वच्छता कर्मियों के साथ ग्रामीणों के सहयोग की भी अपेक्षा है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कुड़ा-कचरा यत्र-तत्र ना फेंककर डस्टबिन का नियमित उपयोग करें. सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालें. विदित हो कि स्वच्छ भारत मिशन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत खुले में शौच मुक्ति के स्थायित्व सुनिश्चित करते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन द्वारा वर्ष 2025-26 तक जिले के सभी गांवों को दृष्टिगत स्वच्छ एवं ओडीएफ प्लस बनाया जाना लक्षित है. इसी उपलक्ष्य में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी गांव में सघन साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान मुखिया राष्ट्रपति कुमार, उप मुखिया विजय सहनी, वार्ड सदस्य महेश महतो, सुधीर रजक, विकास कुमार, शत्रुघन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार एवं पंचायत के सभी स्वच्छता कर्मियों ने सफाई अभियान में उत्साह पूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >